Anuprati Coaching Scheme Merit List 2025- राजस्थान सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 के तहत अब चयनित छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट 30 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करना है ताकि वे RPSC, UPSC, REET, पटवारी, SI, पुलिस, NEET, JEE, CLAT जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
इस वर्ष योजना की सीटों की संख्या को 15,000 से बढ़ाकर 30,000 कर दिया गया है, जिससे अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके। अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है जिसे उम्मीदवार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE), राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Key information of Anupriti Coaching Scheme 2025:
योजना का नाम | राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 |
---|---|
आरंभकर्ता | मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा |
लाभार्थी | राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र |
कुल सीटें | 30,000 |
लाभ | निशुल्क कोचिंग + ₹40,000 तक की आर्थिक सहायता |
अंतिम मेरिट लिस्ट जारी | 30 अप्रैल 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | sje.rajasthan.gov.in |
परीक्षा अनुसार सीटों का विवरण:
परीक्षा का नाम | कुल सीटें |
---|---|
UPSC (IAS) | 600 |
RAS | 1500 |
SI व समकक्ष | 2400 |
कांस्टेबल | 2400 |
पटवारी/कनिष्ठ सहायक | 3600 |
CLAT | 2100 |
REET | 4500 |
इंजीनियरिंग/मेडिकल (JEE/NEET) | 12000 |
CAFC, CMAFC, CSEET | प्रत्येक में 300 |
How to check Anuprati Coaching Scheme merit list
- Anuprati Coaching Scheme Merit List 2025- सबसे पहले sje.rajasthan.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर “लेटेस्ट न्यूज़” या “कोचिंग योजना” सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां अनुप्रति कोचिंग योजना मेरिट लिस्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित परीक्षा (जैसे REET, NEET, UPSC आदि) के अनुसार PDF लिस्ट डाउनलोड करें।
- PDF खोलकर अपना नाम, एप्लिकेशन आईडी, श्रेणी, जिला आदि जानकारी से नाम चेक करें।
- चाहें तो PDF को सेव या प्रिंट भी कर सकते हैं।
Anuprati Coaching Scheme Selection Process:
- विद्यार्थियों का चयन 10वीं/12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है।
- हर जिले का लक्ष्य तय किया गया है और उसी के अनुसार चयन हुआ है।
- कम से कम 50% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
- योजना का संचालन अनुसूचित जनजाति के लिए जनजातीय विकास विभाग और अल्पसंख्यकों के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा किया जाता है।
आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- परिवार की आय प्रमाण पत्र (₹8 लाख से कम)
- जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- प्रवेश परीक्षा या संस्थान में प्रवेश का प्रमाण
- शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर और Gmail ID
- पासपोर्ट साइज फोटो
Benefits of Anuprati Coaching Scheme:
- Anuprati Coaching Scheme Merit List 2025- चयनित छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों से कोचिंग ले सकते हैं।
- जरूरतमंद छात्रों को सालाना ₹40,000 तक की अतिरिक्त सहायता (आवास, भोजन आदि के लिए)।
- सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर कुल ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि।
महत्वपूर्ण लिंक:
- संशोधित मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 30 अप्रैल 2025
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना मेरिट लिस्ट 2025 (PDF)
- आधिकारिक वेबसाइट
- WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
- Telegram चैनल
- लेटेस्ट जॉब्स देखें (SKResult.com)
जो भी अभ्यर्थी इस योजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द मेरिट लिस्ट में अपना नाम जांच लें और चयनित संस्थान से संपर्क करें।