राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिन के पदों पर भर्ती हेतु Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है और आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में की जा रही है। इच्छुक महिलाएं संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जाकर या वेबसाइट से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
Details and eligibility of Rajasthan Anganwadi Bharti posts
इस भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन पदों को शामिल किया गया है।
- साथिन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है।
Rajasthan Anganwadi Bharti Age Limit
- साथिन पद: 21 से 40 वर्ष
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका: 18 से 35 वर्ष
आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Rajasthan Anganwadi Bharti चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेज सत्यापन और विभागीय नियमों के आधार पर किया जाएगा।
निवास स्थान की शर्तें:
- ग्रामीण क्षेत्र की महिला उसी ग्राम पंचायत की निवासी होनी चाहिए, जहाँ भर्ती हो रही है।
- शहरी क्षेत्र के लिए महिला उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए।
- विधवा और तलाकशुदा महिलाएं मायके और ससुराल दोनों जगहों के लिए स्थानीय मानी जाएंगी।
Rajasthan Anganwadi Bharti Application Process
- आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
- फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी को अपने जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
- आवेदन फॉर्म सही जानकारी के साथ भरकर, आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लगाकर, लिफाफे में बंद करके संबंधित पते पर जमा कराएं।
आवेदन शुल्क:
इस भर्ती में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी महिला अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
हर जिले की अंतिम तिथि अलग-अलग है।
- अजमेर: 21 अप्रैल 2025
- चित्तौड़गढ़: 9 मई 2025
- जयपुर: 7 मई 2025
- डूंगरपुर व हनुमानगढ़: 21 अप्रैल 2025
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले का नोटिफिकेशन समय पर देखें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
Visit the official websitehttps://wcd.rajasthan.gov.in/home
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- संबंधित जिलों के नोटिफिकेशन और फॉर्म वहाँ से प्राप्त करें।