REET 2025 result is about to come राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) द्वारा 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में सफलतापूर्वक करवाया गया था। अब लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से REET Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा मई 2025 के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।
रीट आंसर की और आपत्तियां
REET 2025 result is about to come REET परीक्षा की आधिकारिक आंसर की 25 मार्च 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद 25 मार्च से 31 मार्च 2025 तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान लगभग 2200 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन सभी आपत्तियों की जांच के बाद सही पाए गए प्रश्नों में सुधार किया जाएगा, और उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बोर्ड प्रशासन ने शुरू में 15 से 20 अप्रैल तक आपत्तियों का निस्तारण करने का अनुमान जताया था, लेकिन विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति पूरी न होने के कारण इसमें थोड़ी देरी हो रही है। अब जल्द ही विषय विशेषज्ञों को फाइनल किया जाएगा और उसके बाद आपत्तियों की जांच शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया में 15 से 20 दिन का समय और लग सकता है।
REET Result 2025 कब जारी होगा?
REET 2025 result is about to come हालांकि बोर्ड ने अभी तक अधिकृत तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक संकेतों के अनुसार REET रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। रिजल्ट को RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
रीट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले REET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “REET Level 1 Result 2025” या “REET Level 2 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 16 दिसंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | 27 और 28 फरवरी 2025 |
आंसर की जारी | 25 मार्च 2025 |
रिजल्ट संभावित | मई 2025 के प्रथम सप्ताह |
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑफिशियल वेबसाइट: RBSE Official Website
- लेटेस्ट अपडेट्स: SKResult.com
- WhatsApp ग्रुप: Join Here
- Telegram ग्रुप: Join Here